ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी को की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। बता दें कि आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। दिल्ली से लोकसभा के चुनाव लड़ चुके और पूर्व पत्रकार आशिष खेतान ने आप पार्टी में से इस्तीफा दे दिया है।
कहा जा रहा है कि वो बहुत समय से पार्टी में किसी भी तरह से शामिल नहीं हो रहे थे। साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि वो वकालत से जुड़ चुके है जिस कारण उन्होने ये कदम उठाया है।
https://twitter.com/AashishKhetan/status/1032087514671181829
वहीं दूसरी तरफ आशिष खेतान ने ट्वीट कर कहा है कि वो अभी वकालत की प्रैक्टिस करने में अपना ध्यान दे रहे है। साथ ही उन्होने ये भी कहा है कि सक्रिय रूप से राजनीति में शामिल नहीं है। इससे पहले आशुतोष पार्टी से इस्तीफा दे चुके है।

