विदेशों से केरल की सहायता के लिए कुछ भी नहीं लेगी केंद्र सरकार !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केरल में इस समय बाढ़ के कारण भारी तबाही हुई है जिस कारण कई राज्यों ने केरल की सहायता के लिए अपना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केरल में इस समय बाढ़ के कारण भारी तबाही हुई है जिस कारण कई राज्यों ने केरल की सहायता के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। इसके इलावा कई देशों ने भी केरल के हालातों को देखते हुए अपनी सहयोग देने के पेशकश की है। सूत्रों से पता चला है कि केंद्र सरकार ने किसी भी विदेश से सहायता लेने से इंकार कर सकती है।

kerala

सूत्रों का ये भी कहना है कि बीते 15 सालों से यह नीति रही है कि घरेलू समस्या के आने पर सरकार अपने पास मौजूद साधनों के साथ ही समस्या का समाधान निकालती है। जिस कारण केंद्र सरकार ने केरल सरकार को कहा है कि विदेश से आ रही किसी भी तरह की मदद के लिए वो साफ इंकार कर दें।

kerala

सूत्रों का ये भी कहना है कि हाल ही में UAE ने केरल की सहायता के लिए 700 करोड़ रूपए की पेशकश की थी। जिस पर केंद्र सरकार ने इस तरह की किसी भी मदद के लिए मना कर दिया है। गौरतलब है कि केरल सरकार ने जिंदगी को फिर से शुरू करने के लिए 2600 करोड़ रूपए की विशेष पैकेज की मांग रखी है। वहीं दूसरी तरफ केरल में बाढ़ के कारण 400 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *