बिजली विभाग की लापरवाही के कारण गई एक बच्चे की जान !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है जिस कारण प्रशासन के दावें खोखले नजर आने लगे है। जगहों जगहों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है जिस कारण प्रशासन के दावें खोखले नजर आने लगे है। जगहों जगहों पर खड़े पानी के कारण बिजली के खंबो में से करंट निकल रहा है। जिसके बाद बिजली विभाग पर भी सवाल खड़े होने लगे है। ऐसा ही मामला फरीदाबाद से सामने आया है जहां पर बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक बच्चे की मौत हो गई।

injured

मिली जानकारी अनुसार घर से निकले बच्चों के पीछे कुत्ता लग गया था जिसके बाद उससे अपनी जान बचाते हुए वो भागते हुए खंबे के पास पहुंचे। इसके बाद खंबे में से आ रहा करंट ने बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद मौके पर ही एक बच्चे की मौत हो गई जबकि लोगों ने बाकि बच्चों को किसी तरह से बचा लिया।

dead

इस घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि वो वक्त रहते बिजली की तारों को ठीक कर देते तो उनके बच्चे की मौत ना होती। वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि ये पहला मामला नहीं इससे पहले भी बच्चों को बिजली के खंबे से बचाया गया है। फिलहाल इस मामले के बाद जांच अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *