ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोलन कोटलानाला में एक युवक ने एक युवती पर चाकूओं से जानलेवा हमला किया | जानकारी के मुताबिक युवक पंजाब पुलिस में है | हालांकि इस बात का पर सशंय बरकरार है | युवक का दो सालों से उसका युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन किसी बात को लेकर दोनों की अनबन हो गई | जिसके बाद युवक अपना आपा खोने लगा और रास्ते में युवक ने युवती पर हमला किया |
युवती अपनी जान बचाने के लिए एक दुकान में जा घुसी बावजूद उसके युवक नहीं रुका और दुकान में घुसकर भी वार करने लगा | जब दुकानदार ने युवती को बचाने की कोशिश की तो युवक ने दुकानदार पर भी हमला किया और युवती को अधमरा कर भागने में कामयाब रहा | फिलहाल मामले की जांच की जा रही है |
Watch Video
https://youtu.be/Ykpm7ygLUX4
