हथियारों की नोक युवती के अपहरण की कोशिश, गांव को लोगों ने बदमाशों को किया काबू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में आपराधिक वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं । आए दिन कहीं न कहीं अपराधी प्रवृत्ति वाले लोग किसी बड़ी घटना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में आपराधिक वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं । आए दिन कहीं न कहीं अपराधी प्रवृत्ति वाले लोग किसी बड़ी घटना को अमजाम दे रहे हैं । एक एसा ही मामला सामने आया है फरीदकोट के गांव शिमरेवाला में जहां तेजधार हथियारों की नोक पर 4 बदमाशों की ओर से एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने की कोशिश की गई । नाबालिग लड़की के परिजनों और गांव वालों ने दो बदमाशों को काबू कर लिया जबकि 2 बदमाश मौके से फरार हो गए ।

नाबालिग लड़की के परिजनों और गांव वालों ने जिन बदमाशों को काबू किया है उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । परिजनों और गांव वालों न इन बदमाशों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया । पीडित नाबालिग लड़की के परिजनों का कहना है कि कुछ लड़के उनकी लड़की को तंग परेशान करते थे । पीडित नाबालिग के परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है ।

Watch Video

https://youtu.be/bGeOEXMGkqU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *