ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र नेता उमर खालिद पर जानलेवा हमला हुआ था जिस कारण पुलिस हमला करने वालों को हर जगह ढूंढ रही है।
हाल ही में इस मामले के साथ जुड़ा एक वीडियों सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। जिसमें दो नौजवान इस हमले की जिम्मेवारी ले रहे है। वीडियों के अनुसार दो नौजवान अपनी बात को शुरू करने से पहले इंकलाब जिंदाबाद और भारत माता की जय का नारा लगाते है।
https://www.facebook.com/wasiq.nadim/videos/1967998359930307/
इसके बाद उन्होने कहा कि हमारे संविधान में पागल कुत्तों को मारने के लिए कोई फी प्रावधान नहीं है और ये पागल कुत्ते JNU की गैंग है। साथ ही उन्होने ये भी कहा है कि दिल्ली में दो उमर खालिद पर हमला किया गया था वो उन्होने ही किया था। इसके अलावा उन्होने अपना नाम दरवेश शाहपुर और नवीन दलाल मनोठी बताया।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होने कहा कि इस हमले के कारण वो किसी भी बेकसूर परेशान ना करेंष वो करतार सिंह सराभा के घर में जाकर वहां पर उनकी जन्मभूमि को माथा टेक कर अपना आत्मसमर्पण कर देंगे। साथ ही उन्होने पुलिस को ये भी कहा कि वो उनका पीछा ना करें यदि ऐसा हुआ तो मजबूरन उनको अपना रास्ता बदलना पड़ जाएगा। इन युवकों का ये भी कहना है कि उमर खालिद पर हमला कर लोगों को आजादी का तोहफा देना चाहते थे। गौरतलब है कि इस वीडियों के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई है। जिस कारण पुलिस अब और भी ज्यादा सर्तक के साथ उनकी तलाश में लगी हुई है।


