ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक नन की ओर से बिशप फ्रेंको मुलक्कल पर केरल में बलात्कार के मामले को लेकर पिछले दिनों केरल पुलिस की ओर से बिशप फ्रैंको और पंजाब के कई जिलों की अलग-अलग नन्स और पादरियों से पूछताश की गई ।
इसी प्रकरण लेकर जालंधर के बिशप हाउस में फादर फ्रैंको ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि हो सकता की इसके पीछे कोई और ताकत काम रही हैं, और उनके धर्म के कानून के हिसाब से कभी भी आरोप लगाने वाली महिला उनके पास अकेली नहीं आई, केरल पुलिस उनके पास उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच करने आई थी ।


