ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मानसा जिले के गांव कहाने वाले के राम सिंह की जान आवारा पशुओं ने ले ली । राम सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने परिवार समेत गांव लौट रहा था तो अचानक दो आवारा पशु सड़क के बीच आ गए जिनसे इनकी बाइक की टक्कर हो गई इस हादसे में राम सिंह को बुरी तरह घायल कर दिया ।
राम सिंह को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए उन्हें बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया मगर रास्ते में ही राम सिंह ने दम तोड़ दिया अपने पीछे दो बच्चे और माता-पिता छोड़ गया है ।


