ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जिला श्री मुक्तसर साहिब के गिदडबाहा में गांव भलाईआना तक 28 किलोमीटर लम्बी सड़क नेशनल हाईवे विभाग ने करीब 28 करोड़ की लगत के साथ बनाया है । पर यह सड़क और अब तक कई जगहों से टूट चुकी है और तीन बार इस सड़क पर पैच लगाए जा चुके हैं। सड़क की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सड़क के निर्माण पर कितनी अच्छी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है ।
राहगीरों ने रोष ज़ाहिर करते हुए आरोप लगाया है कि इस सड़क और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। जिस कारण यह कई जगहों से टूट गई है और इस पर पैच भी लग चुके हैं। राहगीरों का कहना था यह सड़क दुर्घटनाओं को न्यौता दे रही है। उन्होंने मांग की है कि इसकी उच्च स्तरीय पर जांच करवाई जाए । उधर जब इस संबंध में ऐसकियन के साथ बात की तो उन्होंने ने कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी। जब मौके पर डीओ नेशनल हाईवे जायज़ा लेने पहुंचे तो उन्होंने कैमरे के सामने बोलने से इन्कार कर दिया ।
Watch Video
https://youtu.be/h0-rHb5DjXs
