ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज बात उस खिलाड़ी की जो कई सालों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था | उस खिलाड़ी की जिस ने देश का नाम तो पूरे विश्व में ऊंचा कर दिया | लेकिन जब खुद उसे मदद की जरूरत पड़ी तो सरकारें सिर्फ टाल मटोल करती रही और आखिर कार वो खिलाड़ी जिंदगी की उस जंग को हार गया | 27 साल के संघर्ष के बाद जब सरकार जागी तो शायद बहुत देर हो गई थी |
एशियन गोल्ड मेडलिस्ट और ध्यानचंद अवॉर्डी ऐथलीट हाकम सिंह भट्ठल का संगरूर के सीबिया हॉस्पिटल में निधन हो गया | हाकम सिंह का परिवार दर दर की ठोकर खा कर इस हॉस्पिटल में हाकम सिंह का इलाज करवा रहा था | लिविंग इंडिया न्यूज ने खिलाड़ी के बीमार होने की खबर को प्रमुखता से दिखाकर लोगों से मदद की अपील की थी |
जिसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी खिलाड़ी को 10 लाख की आर्थिक मदद की थी | लेकिन, हाकम सिंह को बचाया नहीं जा सका और बात करें पंजाब सरकार की तो सरकार की मदद अब तक परिवार तक पहुंची ही नहीं |
Watch Video
https://youtu.be/PZZ2qCzsQS0
