चार किलो हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, 20 करोड़ रूपए हेरोइन की कीमत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के बार्डर इलाकों से हेरोइन की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं बार्डर इलाकों के नौजवान हेरोइन तस्करी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के बार्डर इलाकों से हेरोइन की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं बार्डर इलाकों के नौजवान हेरोइन तस्करी में इस कदर संलिप्त हैं कि मोटे मुनाफे के लालच में वे अपनी जिंदगी के साथ साथ पंजाब की जवानी को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। खन्ना पुलिस ने एक ऐसे ही तस्कर को गिरफ्तार किया है जिससे 20 करोड़ कीमत की 4 किलो हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है, जो कि थाना गोइंदवाल साहिब का रहने वाला बताया जा रहा है | आरोपी युवक बैग में चार किलो हेरोइन छिपाकर मोटरसाइकिल पर लुधियाना से खन्ना की तरफ जा रहा था | जिसे दोराहा में हाईटेक नाके पर काबू कर लिया गया |

arresting khanna

एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि पुलिस पार्टी ने दोराहा में हाईटेक नाके पर लुधियाना की तरफ से सर्विस लेन से मोटरसाइकिल सवार एक नौजवान को रोका | जिसने अपनी पीठ पर बैग लटकाया हुआ था। पुलिस पार्टी ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह नाका तोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस की मुस्तैदी से उसे काबू कर लिया गया। बैग की तलाशी लेने पर इसमें से 4 पैकेट, जिन्हें खाकी रंग की टेप से लपेटा हुआ था, बरामद किए गए। प्रत्येक पैकेट में से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *