लग्जरी कारों की चोरी करने का शौकिन चोर हुआ गिरफ्तार !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बेखौफ बदमाश अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते है पर कुछ बदमाश ऐसे भी होते…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बेखौफ बदमाश अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते है पर कुछ बदमाश ऐसे भी होते है जो अपने शौक को पूरा करने के लिए भी चोरी करते है। ऐसा ही एक बदमाश दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसको लग्जरी कारों का शौक है। दिल्ली पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसने पिछले पांच साल में 500 से भी ज्यादा लग्जरी गाड़ियों की चोरी की है।

luxury car

मिली जानकारी अनुसार 29 साल के सफरूद्दीन अपने साथी के साथ दिल्ली जहाज के द्वारा आते थे और कारों को चोरी करके भाग जाते थे। जिस कारण पुलिस को उसको पकड़ने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जिस कारण पुलिस ने इस बदमाश पर करीब एक लाख रूपय का इनाम रख दिया जिसके बाद पुलिस ने उसको अपनी गिरफ्त में कर लिया। साथ ही पुलिस का ये भी कहना है कि ये बदमाश कारों की चोरी करके इनको राजस्थान, यूपी और पंजाब में बेच देते थे।

car

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और सरफूद्दीन के बीच में गोलीबारी भी हुई जिस कारण सरफूद्दीन का एक साथी की मौत हो गई और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *