पंजाब के नौजवान Sikhs For Justice के झांसे में ना आए- हरसिमरत कौर बादल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 12 अगस्त को लदंन में रेफरेंडम 2020 की रैली होने वाली है जिस कारण पंजाब में सियासत मे काफी खलबली मची हुई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 12 अगस्त को लदंन में रेफरेंडम 2020 की रैली होने वाली है जिस कारण पंजाब में सियासत मे काफी खलबली मची हुई है। वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार ने इस रैली को रोकने के लिए लंदन सरकार से अपील की थी पर लंदन सरकार ने भारत सरकार की अपील को ये बोलते हुए ठुकरा दिया कि वो शांति में और कानून के दायरे में होने वाली रैली को रोकेंगे नहीं। जिस कारण पंजाब में रैली को लेकर सियासत काफी गर्मा गई।

harsimrat kaur badal

 

इसी के चलते केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का भी रेफरेंडम 2020 को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। सूत्रों से पता चला है कि हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब के नौजवानों से अपील की है कि वो पाकिस्तान के पैसो पर खड़ी Sikhs For Justice के किसी भी तरह के झांसे में ना आए। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि SFJ पंजाब को भारत से अलग करने की साजिश कर रहा है।

सूत्रों के हबाले से ये भी पता चला है कि हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि लंदन डिक्लेरेशन रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करवाने के लिए नौजवानों को मुफ्त में लंदन घुमाने का लालच दिया जा रहा है। नौजवानों को ये नहीं पता है कि पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के साथ SFJ मिला हुआ है। एजेंसी इस रैली के लिए फंड भी दे रही है। सोशल मीडिया को लेकर हरसिमरत कौर बादल ने कहा है कि भारतीय एंजसियां सोशल मीडिया पर SFJ की गतिविधियों पर तीखी नजर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *