परमिश वर्मा पर हमला करने वाला और Dilpreet Baba का खास पुलिस के शिकंजे में

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर हो या फिर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा इन सभी को पंजाब पुलिस की गोली का शिकार होना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर हो या फिर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा इन सभी को पंजाब पुलिस की गोली का शिकार होना पड़ा। गैंगस्टर विक्की गौंडर के हुए एनकाउंटर के बाद पंजाब के गैंगस्टरों में पुलिस को लेकर काफी दहशत फैल गई थी जिस कारण पुलिस की गोली से बचने के लिए कई गैंगस्टरों ने आत्मसमपर्ण कर दिया था। पर इसके बाद समय बीतने के साथ साथ गैंगस्टरों ने फिर से पुलिस की नाक में दम करना शुरू कर दिया। पंजाब के मशहूर पंजाबी सिंगर और डायरेक्टर परमिश वर्मा पर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा और उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया।

gangster dilpreet

 

जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी शुरू हो गई और गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पंजाब पुलिस गैंगस्टरों को लेकर काफी सख्ती बरत रही है जिस कारण गैंगस्टर पुलिस के शिकंजों से बच नहीं पा रहे है। गैंगस्टरों को पंजाब पुलिस सख्त कार्रवाई कर दबोच रही है।  जिसके बाद गैंगस्टरों में पुलिस की गोली के कारण दहशत फैल गई है।

gangster dilpreet

गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर और डायरेक्टर परमिश वर्मा पर हमला करने वाला गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने कई अहम खुलासे किए। फिलहाल गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को रुपनगर में लाया गया वहां पर उसको पुलिस ने 14 दिन के रिमांड में रखा हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि इस दौरान भी गैंगस्टर दिलप्रीत कई अहम खुलासे कर सकता है। वहीं दूसरी पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।

gangster and parmish verma

बता दें कि पुलिस गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के साथी और शार्पशूटर आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। शार्पशूटर आकाश ने ही परमीश वर्मा पर हमला किया था। जिस कारण पुलिस को 21 साल के शार्पशूटर की काफी समय से तालाश थी। गौरतलब है कि आकाश ने महज 17 साल की आयू में ही अपराध की दुनिया में कदम रख चुका था। पुलिस का कहना है कि आकाश पर करीब 13 डकैती के मामले और 5 कत्ल के मामलों के साथ साथ लुटपाट के मामले दर्ज है।

akash

पुलिस के कब्जे में आने से पहले आकाश ने रूपनगर में एक श्रद्धालू से हथियार के बल पर कार लेकर फरार हो गया था जिस कारण पुलिस उसका लगातार पीछा कर रही थी। पीछा करते हुए आकाश और पुलिस की तरफ से गोलीबारी भी हुई जिस कारण आकाश जख्मी हो गया और पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया गया।

Gangster

इस दौरान पुलिस ने उसके पास से विदेशी हथियार भी बरामद किया। कहा जा रहा है कि शार्प शूटर आकाश का रिंदा गैंग के साथ भी काफी करीब था। फिलहाल आकाश को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है और उसकी हालत में सुधार आने के बाद भी अगली कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *