भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में है कड़वाहट, क्या इस बीच सिद्धू को पाकिस्तान जाना चाहिए?

 ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू को आखिरकार पाकिस्तान के नेता इमरान खान के शपथ ग्रहण का निमत्रंण मिल गया है।…

 ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू को आखिरकार पाकिस्तान के नेता इमरान खान के शपथ ग्रहण का निमत्रंण मिल गया है। सूत्रों का कहना है कि इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में कई सियासत के साथ जुड़े लोग शामिल हो रहे है। जिसके बाद इमरान खान ने अपनी शपथ ग्रहण समारोह में नवजोत सिंह सिद्धू को निमत्रंण भेज दिया है।

Navjot singh sidhu

गौरतलब है कि इससे पहले जब ये खबर सामने आई थी तो नवजोत सिंह सिद्धू ने  इमरान खान के लिए तारिफ के पूल बांध दिए थे। पर सिद्दू के अरमानों पर उस समय पानी फिर गया था जब ये कहा जा रहा था कि इमरान खान अपनी शपथ समारोह को काफी साधारण तरीके से मानने वाले है और इस दौरान किसी भी देश के नेता को शामिल नहीं किया जाएगा।

invitation

जिसके बाद इस बात की बिल्कूल भी उम्मीद नहीं थी कि नवजोत सिंह सिद्धू जा पाएगे पर इस खबर के सामने आने के बाद भी सवाल उठ रहे है कि क्या नवजोत सिंह सिद्धू  का इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाना उचित होगा या नहीं। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते नाजूक समय से गुजर रहे है उस पर से इस तरह के निमत्रंण आने के बाद क्या किसी मंत्री को पाकिस्तान में किया जा रहा समारोह में शामिल होना चाहिए।

navjot singh sidhu

खैर अब ये आने वाला समय ही बताएंगा की नवजोत सिंह सिद्धू  शपथ ग्रहण समारोह में जाते है या नहीं। इमरान खान 18 अगस्त को शपथ ग्रहण करेंगे और उन्होने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ साथ कपिल देव और आमिर खान को भी इस समारोह का निमत्रंण भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *