सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, बाइक सवार युवकों ने मारी पुलिसकर्मी को टक्कर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर में अमृतसर-करतारपुर हाईवे के पास बने जंग-ए-आजादी के बाहर एक सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मचारी की मौत हो गई । दरअसल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर में अमृतसर-करतारपुर हाईवे के पास बने जंग-ए-आजादी के बाहर एक सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मचारी की मौत हो गई । दरअसल अमृतसर-करतारपुर हाईवे पर पुलिस ने नाकेबंदी की हुई थी तो मोटरसाइकिल सवार 3 युवक नाके को देखकर घबरा गए और नाके पर खडे हवलदार सुखदेव सिंह से टकरा गए जिससे चारों लोग जख्मी हो गए ।

जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की लेकिन बीच रास्ते में ही हवलदार सुखदेव सिंह ने दम तोड़ दिया । घटना की सूचना मिलते ही करतारपुर के डीएसपी दिग्विजय सिंह मौके पर पुंहचे और उन्होंने मृतक हवलदार के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी ।

सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत

बाइक सवार युवकों ने मारी पुलिसकर्मी को टक्कर

हादसे में पुलिसकर्मी गंभीर घायल

अस्पताल ले जाते रास्ते में हुई पुलिसकर्मी की मौत

Watch Video

https://youtu.be/WdAX8sxC8FQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *