मनमीत अलीशेर के कातिल दोषी एंथनी को 10 साल की सज़ा, ऑस्ट्रेलिया कोर्ट ने सुनाई सज़ा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में मारे गए पंजाबी युवक मनमीत अलीशेर की हत्या करने वाले आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई गई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में मारे गए पंजाबी युवक मनमीत अलीशेर की हत्या करने वाले आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई गई है। ।अापकाे बता दें  कि 28 अक्तूबर 2016 को आस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में भारतीय मूल के 29 वर्षीय बस ड्राइवर व गायक मनमीत अलीशेर की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मनमीत ब्रिस्बेन सिटी काउंसिल की बस भी चलाते थे।

मनमीत ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले पंजाबी समुदाय के बीच लोकप्रिय गायक के रूप में जाने जाते थे। उनके गीत पंजाब में भी सुने जाते हैं। जब ये घटना हुई उस समय मनमीत बस से यात्रियों को उतार रहा था। एक अंग्रेज ने मनमीत पर ऐसिड से अटैक कर बस को आग लगा दी थी। इस घटना में मनमीत की मौत हो गई थी।

मनमीत अलीशेर के कातिल को 10 साल की सज़ा

दोषी एंथनी को 10 साल की सज़ा

ऑस्ट्रेलिया कोर्ट ने सुनाई सज़ा

28 अक्टूबर 2016 में किया था मनमीत पर हमला

Watch Video

https://youtu.be/RsFZeB9aRk8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *