फिरोजपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी, पत्र में दो जगहों पर ट्रेनों को उड़ाने की धमकी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नार्दन रेलवे फिरोजपुर डीविजन रेलवे दफ्तर को स्टेशनों को उड़ाने को लेकर एक बार फिर धमकी भरा पत्र मिला है । 15…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नार्दन रेलवे फिरोजपुर डीविजन रेलवे दफ्तर को स्टेशनों को उड़ाने को लेकर एक बार फिर धमकी भरा पत्र मिला है । 15 अगस्त के चलते इस बार फिर एक गुमनाम पत्र हिंदी में लिखा हुआ है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर ट्रकों को ट्रैक में लगाकर दो जगहों पर ट्रेनों को उड़ा दिया जाएगा । इसमें फ़िरोज़पुर छावनी-लुधियाना सेक्शन में पड़ते रेलवे स्टेशन तलवंडी के नजदीक रेलवे फाटक और फ़िरोज़पुर-बठिंडा सेक्शन में पड़ते फरीदकोट सैक्शन में चहाल फाटक पर ट्रकों से चलती रेलगाड़ियों को उड़ाने की धमकी दी गई है ।

जिसे लेकर RPF और DRP ने स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है । वहीं GRP और RPF की तरफ से फ़िरोजपुर केंट के रेलवे स्टेशन पर और आने जाने वाली गाडियो की चैकिंग की गई । वहीं GRP के अधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर रेलवे को एक धमकी भरा पत्र आया है जिसे लेकर सुरक्षा कड़ी की गई है और आने-जाने वाली गाड़ियों की चैकिंग की जा रही है ।

 Watch Video

https://youtu.be/CdvjDtLKCbI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *