ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैनेडा में गैंगवार और नशा तस्करों के साथ जुडी वारदातें इतनी बढ़ गई है इसी कारण विदेशी की धरती पर एक पंजाबी नौजवान की मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार कैनेडा के एबॉट्सफोर्ड में गोलीबारी हुई जिस कारण 20 साल के पंजाबी सिख युवक की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक गगन धालीवाल जगराओ के निकट के गांव अगवाड़ा लोपो का रहने वाला था। गगन अपने बुआ के बेटे के साथ अज्ञात हमलावारों ने उनको गोली मारी और फरार हो गए. इस हमले के कारण गगन के बुआ का बेटा जख्मी हो गया जबकि गगन की मौके पर ही मौत हो गई।
15 साल के जख्मी युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। गौरतलब है कि इस वारदात के बाद कैनेडा की पुलिस ने गैंगवार और नशा तस्करों के खिलाफ काफी सरगर्म हो गई है। फिलहाल इस वारदात के बाद गगन के परिवार में शौक की लहर छा गई है।


