Made In Japan के हथियारों सहित दो तस्करों को पंजाब पुलिस ने दबौचा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में तस्करी की वारदातें लगातार सामने आ रही है पर ये तस्कर पंजाब पुलिस की मुस्तैदी नजरों से बच नहीं सकते…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में तस्करी की वारदातें लगातार सामने आ रही है पर ये तस्कर पंजाब पुलिस की मुस्तैदी नजरों से बच नहीं सकते है ऐसा ही मामला संगरूर से सामने आया है जहां पर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

smuggler

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए तस्करों में से एक तस्कर मध्य्प्रदेश से हथियारों की सप्लाई करने के लिए पंजाब आया था और दूसरा उससे हथियार लेने के लिए आया था। पुलिस सूत्रों का ये भी कहना है कि पकड़े गए हथियारों पर Made in Japan लिखा हुआ था।

smuggler

बताया ये भी जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति दूसरी वार मध्यप्रदेश से हथियारों की तस्करी करने के लिए आया था पर इस वार उसके काले कारनामे सफल ना हो सके और उसको पुलिस ने दबौच लिया। गौरतलब है कि पंजाब में लगातार अपराध, नशे और हथियारों की तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे है और इससे जुड़ी वारदातें भी लगातार बढ़ रही है।

weapon

यदि इसी तरह पंजाब पुलिस मुस्तैदी दिखाते हुए तस्करों को दबौचेगी तो पंजाब में हो रही तस्करी को काफी हद तक रोका जा सकता है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पुछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *