ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था को खराब होने से बचाने के लिए सरकार सोशल मीडिया को लेकर एक अहम कदम उठाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वाट्सअप, फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित सभी सोशल मीडिया एप्लीकेशन को ब्लॉक करने का रास्ता देख रही है।
सूत्रों का ये भी कहना है कि इस काम के लिए सरकार ने दुरसंचार संचालकों और इंटरनैट सर्विस कंपनियों को तकनीकी जानकारी देने के लिए कहा है। जिसके बाद दुरसंचार विभाग ने सभी संबंधित पक्षों को पत्र लिख कर पुछा है यदि राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में होतो क्या उनको ब्लॉक किया जा सकता है।
गौरतलब है कि सरकार का कहना है कि कुछ समय से देश में वाट्सअप और फेसबुक जैसे प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया जा रहा है जिस कारण कई अपराधिक घटनाएं बढ़ गई। सरकार का ये भी कहना है कि सोशल मीडिया के कारण ही मॉब लिचिंग के साथ जुडी घटनाएं लगातार ब़ढ़ रही है, क्योकि सोशल मीडिया के जरीए ही अफवाहों की वारदातें भी बढ जाने के कारण ही सरकार जल्द ही सोशल मीडिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है।
जिस कारण ये पता लगाया जा रहा है कि देश में हालत बिगड़ने के कारण किस तरह से सोशल मीडिया को ब्लॉक किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस तरह की वारदातें बढ़ने के कारण ही पुलिस विभाग और कई जांच एजेसियों ने इन मामलो पर लगाम लगाने के लिए कुछ मोबाइल एप्लीकेशन पर पाबंदी लगाने के लिए मुद्दा उठाया है जिस कारण भारत सरकार इस तरह की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।




