ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में आप के खिलाफ़ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले सुखपाल खैरा लगातार मजबूत होते नज़र आ रहे हैं। उनकी मजबूती इस बात का साफ संकेत है कि पंजाब की धरती पर खुद मुख्तियारी की मांग कर रहे विधायकों की संख्या बढ़ रही है।
लिहाजा खैरा के समर्थन में आम आदमी पार्टी का एक और विकेट गिर गया है। गढ़शंकर से विधायक जय किशन सिंह पार्टी से किनारा करके सुखापाल खैरा के गुट में शामिल हो गए। इसी के तहत रोढ़ी खैरा के साथ चंडीगढ़ में पत्रकारों से मुखातिब भी हुए।
जहां उन्होंने दिल्ली जाने और बठिंडा कन्वेंशन से दूर रहने को गलत फैसला करार दिया। इस दौरान सुखपाल खैरा ने तमाम मसलों पर पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने गैरी वडिंग वाले मसले को लेकर भी पार्टी पर निशाना साधा साथ ही गैरी बड़िग को खैरा ने एक बच्चा कहा है।


