ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झारखंड के जिलें खूंटी में कुछ नक्सलियों ने एक सिख ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला कर दिया।
मिली जानकारी अनुसार तरनातरन के निकट पड़ते गांव बड़िग सूबा सिंह में रहते जोगा सिंह ट्रक ड्राइवर था और जब वो झारखंड से निकला तो उस पर कुछ नक्सलियों ने हमला कर दिया।
नक्सलियों ने पहले उसको गोली मार दी फिर जोगा सिंह को ट्रक सहित आग लगा दी। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। बता दें कि जोगा सिंह की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। इतना ही नहीं उसके निधन हो जाने के बाद उसके बच्चे अनाथ हो गए है।
जिस कारण अमर शहीद जत्थेदार अनौख सिंह बब्बर और मौजूद पंजाब सरकार के विधान सभा हल्का अटारी विधायक सरदार तरसेम सिंह ने पंजाब सरकार से जगा सिंह के परिवार की आर्थिक सहायता करने की गुहार लगाई है।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जीके ने इस मामले की निंदा करते हुए सरकार से ट्रक ड्राइवरों की जान माल की सुरक्षा करने की अपील की है।




