बाबाओं का बदनाम कारनामा, जैन मुनि नयन सागर पर आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग न्यूज: जैन मुनि नयन सागर महाराज के साथ युवती की मौजूदगी से संबंधित सीसीटीवी फुटेज के वीडियो की चर्चा भारत के साथ ही मलेशिया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग न्यूज: जैन मुनि नयन सागर महाराज के साथ युवती की मौजूदगी से संबंधित सीसीटीवी फुटेज के वीडियो की चर्चा भारत के साथ ही मलेशिया तक है। मलेशिया में जैन मुनि का वीडियो वायरल होने के बाद यह देश में भी फैल गया और अब जैन मुनि नयन सागर महाराज ने वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए यह सवाल भी उठाया कि आखिर ये वीडियो मलेशिया तक कैसे पहुंचा। वहां से ही इसे क्यों वायरल किया गया। जैन मुनि नयन सागर महाराज के वायरल वीडियो ने बवाल खड़ा कर दिया है। हालांकि यह वीडियो विदेश में अधिक वायरल हो रहा है, लेकिन वीडियो को लेकर देश में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है |

जैन मुनि नयनसागर के कारनामे के बारे में तो आपने देख और सुन लिया | चलिए अब आपको एक और कारनामा दिखाते हैं और ये कारनामा सामने आया है जींद से | जींद में एक ऐसे पुजारी प्रकट हुए हैं | जो लोगों का इलाज करते हैं | लेकिन सही मायने में वो इलाज नहीं बल्कि महिलाओं का शोषण करते हैं |

दरअसल उत्तरप्रदेश के मैनपुरी निवासी ने पुलिस में शिकायत दी कि वो तीन साल पहले जींद की लोको कालोनी स्थित बालाजी मंदिर के पुजारी अशोक भगत के संपर्क में आया था। अशोक भगत ने उस पर भूत का साया बताकर उसका इलाज करने का दावा किया। इसी तरह से वो लगातार जींद में आता रहा और अपना इलाज करवाता रहा | शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि धर्मशाला में ले जाने के बाद पुजारी एक-एक व्यक्ति को कमरे में बुलाता था। और उसी दौरान पुजारी ने शिकायतकर्ता की पत्नी के साथ दुषकर्म किया |

Watch Video

https://youtu.be/-05Q5FsW3zk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *