मुहिम मदद के तहत लोगों से अपील, लाचार पूर्व फौजी की मदद के लिए आगे आएं लोग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग न्यूज: एक सैनिक सरहद पर जाता है तो अपनी जान को देश के लिए गिरवी रख देता है | लेकिन सरहद से वापस लौटता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग न्यूज: एक सैनिक सरहद पर जाता है तो अपनी जान को देश के लिए गिरवी रख देता है | लेकिन सरहद से वापस लौटता है तो उसका शरीर या तो तिरंगे में होगा, या सीने पर फक्र के निशान | लेकिन कुछ सैनिक ऐसे भी होते हैं जो जख्म लेकर सेना से वापस लौटते हैं | इस हालात में सरकारें और प्रशासन उन्हें भुला चुके होते हैं | इन सैनिकों के पास देश की रक्षा करते हुए मिले जख़्मों का इलाज कराने का भी बंदोबस्त नहीं होता | एक ऐसे ही लाचार सैनिक की मदद को लिविंग इंडिया न्यूज़ आगे आया है |

मुहिम मदद के तहत लोगों से अपील है कि इस सैनिक के कंधे को मजबूत करने के लिए आगे आया जाए | क्यों न हम जिन फौजियों के लिए देशभक्ति का राग गाते हैं | उन्हीं फौजियों को पूर्व फौजी बनने के बाद उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए जाएं | भारत भूमि के वीर सपूतों के इलाज के लिए अपनी बचत का कुछ हिस्सा उसे दान किया जाए | मुहिम मदद लिविंग इंडिया न्यूज़ की ऐसी ही एक मुहिम है | जिसमें सैनिक, खिलाड़ी और समाज के उस हिस्से से जुड़ा हर शख्स जो समाज हित में काम करता है | उनकी मदद को हाथ आगे बढ़ाएं जाएं | फिलहाल मुहिम मदद के तहत देखिए इस बहादुर फौजी की ये गाथा |

मुहिम मदद के तहत लोगों से अपील

लाचार पूर्व फौजी की मदद के लिए आगे आएं लोग

दोनों पैर और रीढ़ की हड्डी से है लाचार पूर्व फौजी

सरकार और प्रशासन से लगा चुका है मदद की गुहार

Watch Video

https://youtu.be/413W9oxTjLM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *