पंजाब के इन चार जिलों में पानी के लिए तरसे किसान !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब पिछले महीने बारिश के कारण पंजाब के कई जिलें जलथल हो गए थे जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब पिछले महीने बारिश के कारण पंजाब के कई जिलें जलथल हो गए थे जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़। गौरतलब है कि पंजाब में इतनी बारिश होने के कारण भी पंजाब के कई इलाकें ऐसे भी है जो पानी की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों का कहना है कि श्री मुक्तसर साहिब फरीदकोट,बठिंडा,फाजिल्का और फरीदकोट मालवे के ऐसे जिले है जहां पर किसान पानी की भारी कमी के कारण किसानों में हाहाकार मची हुई है।

farmer

सूत्रों से पता चला है कि बारिश कम होने के कारण नहरों का पानी भी कम हो गया है जिस कारण किसानो की फसलें सुख गई है। साथ ही सूत्रों का ये भी कहना है कि कई इलाकों में तो जमीनी पानी सुख जाने के कारण भी किसानों को भारी मार पड़ रही है।

farmer

गौरतलब है कि राजस्थान को पंजाब पूरी मात्रा में पानी दे रहा है जबकि पंजाब का किसान पानी को तरस रहा है। जिस कारण किसानों ने सरकार के चेतावानी दी है। जिससे साफ पता चल रहा है कि यदि पंजाब सरकार किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं देती तो सरकार को किसानों के भारी रोष का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *