ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गौरक्षा और हर व्यक्ति को गाय पालने की नसीहत देने वाली हरियाणा की मनोहर सरकार में गौशाला में सही रखरखाव न मिलने के कारण गायों की मौत हो रही है। टोहाना की श्रीकृष्ण गौशाला में 8 गोवंश की मौत के बाद हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि गौशाला में सालों से दलदल एक समस्या बनी हुई है, जिसमें गौवंश फंस जाता है। दलदल में से उसे निकालने के बाद भी उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं रह पाता। यदि कभी किसी कारण से किसी गौवंश को दलदल से निकालने में देरी हो जाए तो गोवंश की मौत भी हो जाती है।
गौरक्षा दल के गौरव ने बताया ने किसी समय यहां 3 हजार के करीब गोवंश था, लेकिन अब इनकी संख्या कम होकर एक हजार के समीप रह गई है। गौशाला से दलदल को दूर करने के साथ गोवंश का रखरखाव करने के लिए उचित सरकारी मदद भी दी जानी चाहिए। गौशाला के प्रधान विनोद गुप्ता का कहना है कि यहां बजट करीब एक करोड़ रुपये है, जबकि सरकारी मदद केवल नाम मात्र की ही मिलती है। शहर वासियों के सहयोग से इस गौशाला से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 10 लाख रुपये गौशाला के दलदल को ठीक कराने के लिए चाहिए। इसके अलावा गोवंश के रखरखाव और पोषण के लिए भी उन्हें सरकारी मदद की अधिक जरूरत है।
दलदल में फंसने से 8 गोवंश की मौत
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गौरक्षा और हर व्यक्ति को गाय पालने की नसीहत देने वाली हरियाणा की मनोहर सरकार में गौशाला में सही रखरखाव न…
