विज के अस्पताल में मरीजों के साथ बदसलूकी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में छापामारी की। इस दौरान विज ने वहां मौजूद मरीजों और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में छापामारी की। इस दौरान विज ने वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की। विज ने मरीजों का हालचाल पूछने के साथ ही उन्हें होने वाली परेशानी को भी सुना। मरीजों ने विज से शिकायत करते हुए कहा कि स्टाफ मरीजों के साथ बदसलूकी करता है। इसके अलावा वो दवा और जांच के लिए उन्हें बाहर भेजता है।ANIL VIJ RAIDइसके बाद विज ने अस्पताल के रिकार्ड की जानकारी ली और अधिकारियों को फटकार लगाई। इतना ही नहीं विज ने शिकायत सही पाए जाने पर दो डॉक्टरों को सस्पेंड करने के साथ दो डॉक्टरों को चार्जशीट भी किया। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तीन डॉक्टरों और एक स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण भी मांगा है। विज ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *