हंसराज हंस ने संभाला कार्यभार: राष्ट्रीय सफाई सेवक कर्मचारी आयोग वाईस चेयरमैन बने हंसराज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राष्ट्रीय सफाई सेवक कर्मचारी आयोग के नए वाईस चेयरमैन हंसराज हंस ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राष्ट्रीय सफाई सेवक कर्मचारी आयोग के नए वाईस चेयरमैन हंसराज हंस ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य और पंजाब भाजपा के अध्यक्ष श्वेत मलिक, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ और भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष सन्नी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरमैन का पदभार ग्रहण किया |

उन्होंने अपना पदभार संभालते ही कहा कि जो विश्वास उनमे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जताया है उसमें पूरा करने की कोशिश करेंगे जिस वर्ग से वो आये हैं वह सब की पूरी सहायता करेंगे और राष्ट्र के अन्य वर्गों की भी पूरी मदद के लिए आगे रहेंगे हंस ने कहा कि पहले भी वह केवल पंजाब तक सीमित नहीं थे पहले भी सबके लिए काम कर रहे थे अब उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह पूरे राष्ट्र स्तर पर लोगों को अपनी सेवाएं देंगे ।

श्वेत मलिक ने हंस को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से आयोग अब कहीं ज्यादा प्रभावकारी तरीके से काम करने में सक्षम होगा। मलिक ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि हंस अपने कार्यकाल में सफाई कर्मचारियों की भलाई के लिए केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पुनर्वास एवं सभी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ को वास्तविक लाभर्थियों तक पहुंचाने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हंस बहुत जल्द ही सामाजिक-आर्थिक एवं कामकाज की स्थितियों को प्रभावित करने वाले मुद्दों को सुलझाने में सफल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *