ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साध्वी यौन शोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने साधुओं को नपुंकर बनाए जाने के मामले में राम रहीम समेत दो और आरोपियों पर आरोप तय कर दिए। मामले में अब 17 अगस्त को अगली सुनवाई होगी।
गुरमीत राम रहीम के डेरे में बने अस्पताल में 400 साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के मामले में पंचकूला की सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई में गुरमीत राम रहीम वीडियो कॉंफ्रेसिंग के जरिए पेश हुआ, जबकि आरोपी पंकज गर्ग और एमपी सिंह प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तीनों आरोपियों पर आरोप तय करते हुए उन्हें आरोपों की एक कापी भी दी। इस पर कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तारीख तय की।
कोर्ट पहुंचे गुरदास सिंह ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों से पूछा था कि क्या वो अपना गुनाह कबूल करते है। इस पर दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार करने से इंकार करते हुए कोर्ट में केस लड़ने की बात कही। इस पर कोर्ट ने राम रहीम समेत तीनों आरोपियों पर आरोप तय कर दिए। अब तीनों आरोपियों पर आईपीसी की धारा 326, 417, 506 और 120बी के तहत कोर्ट में केस चलेगा और अगली सुनवाई में गवाहों के बयान दर्ज होंगे।
