ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हानसमेंट की समस्या को लेकर हिसार के सेक्टर-16, 17 और 13 पार्ट टू के निवासी विधायक डॉ. कमल गुप्ता के आवास के बाहर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया है।
एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र श्योराण ने बताया कि विधायक कमल गुप्ता से बातचीत के बाद उनके आश्वासन पर एक शिष्ट मंडल चंडीगढ़ में हुडा अधिकारियों से मिले गया था, लेकिन अधिकारियों से बातचीत में उन्हें केवल निराशा ही मिली। सेक्टर वासियों ने कहा कि जब तक सेक्टर की रिल्कू लेशन नहीं की जाती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
अनशन पर बैठे सेक्टर वासियों ने मांग की कि सेक्टर-17 की हानसमेंट की रिकलूलेशन कराई जानी चाहिए। इसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाना चाहिए। अधिकारियों से संतोषजनक जबाव न मिलने पर उन्हें आमरण अनशन शुरू करना पड़ा है। पहले दिन सात महिलाओं समेत अन्य लोग अनशन पर बैठे।
विधायक आवास के बाहर आमरण अनशन पर बैठे हुडा वासी
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हानसमेंट की समस्या को लेकर हिसार के सेक्टर-16, 17 और 13 पार्ट टू के निवासी विधायक डॉ. कमल गुप्ता के आवास…
