अब महिला कांग्रेस नहीं उठाएगी हाथ वाला तिरंगा!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हाथ के निशान से पहचानी जाने वाली ऑल इंडिया कांग्रेस की एक बड़ी और खास विंग अब इस निशान का इस्तेमाल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हाथ के निशान से पहचानी जाने वाली ऑल इंडिया कांग्रेस की एक बड़ी और खास विंग अब इस निशान का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी। पहले से ही यूथ कांग्रेस का अलग निशान और लोगो जारी कर चुकी कांग्रेस अब महिला कांग्रेस को भी अलग लोगो और झंडा देने वाली है। अब कांग्रेस की महिला विंग की सदस्य हाथ वाले तिरंगे के स्थान पर एक नया झंडा उठाए हुए दिखाई देगी। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव चित्रा सरवारा ने अंबाला में पत्रकारों से बातचीत में इसका खुलासा किया।mahila congressचित्रा ने बताया कि दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 7 अगस्त को महिला कांग्रेस का नया झंडा और लोगो लांच किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इसे लांच करेंगे। राहुल गांधी सभी महिला अध्यक्षों को ये झंडा सौंपेंगे। इसके बाद हर प्रदेश में वहां की समस्या को उठाने के लिए महिला आक्रोश यात्रा निकाली जाएगी। इतना ही नहीं लोगो और झंडे के अलावा महिला कांग्रेस के लिए अब अलग से चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया जाएगा, जिसकी शुरूआत मध्य प्रदेश से होगी।mahila congress 1इस दौरान चित्रा ने हरियाणा के सीएम पर भी निशाना साधा। चित्रा ने कहा कि सीएम के कार्यक्रमों में महिलाओं के साथ बदसलूकी की जाती है। उन्हें सीएम से मिलने के लिए एक दीवार बनाई गई है, जोकि ठीक नहीं है। आने वाले चुनावों में हरियाणा की जनता उन्हें इसका बखूबी जबाव देगी। हरियाणा में पहले से ही खेमों में बंटी कांग्रेस के बीच अब महिला कांग्रेस अपनी अलग पहचान लेकर जनता के बीच जाएगी। ऐसे में कम से कम हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। खैर देखने वाली बात ये होगी कि कांग्रेस के इस नए पैतरे को जनता किस रूप में लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *