टीचरों के बाद अब गेस्ट प्राध्यापकों ने की मांग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में पहले से ही प्रदर्शन कर रहे गेस्ट टीचरों के साथ अब गेस्ट प्राध्यापक भी सड़क पर उतरते दिखाई दे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में पहले से ही प्रदर्शन कर रहे गेस्ट टीचरों के साथ अब गेस्ट प्राध्यापक भी सड़क पर उतरते दिखाई दे रहे है। भिवानी की चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी में तैनात गेस्ट प्राध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी के वीसी को ज्ञापन सौंपा। गेस्ट प्राध्यापक डॉ. उप्पल और गीता ने बताया कि वो लोग पिछले काफी सालों से यहां पर पढ़ा रहे है।
bhiwani protestइसके बाद भी छुट्टी के दिन उन्हें वेतन नहीं दिया जाता। इतना ही नहीं उन्हें पीरियड के हिसाब से वेतन दिया जाता है। उन्होंने वीसी से पूरा वेतनमान देने और छुट्टियों के दिनों के पैसे न काटने की मांग की है। साथ ही उन्होंने यूनिवर्सिटी में भर्ती निकाले जाने पर उसमें गेस्ट प्राध्यापों को वरियता देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी यूनिवर्सिटी को छोड़कर प्रदेश की दूसरी यूनिवर्सिटी में यहीं नियम लागू है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *