फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से कर्मचारी ने ही लूटी लाखों की नकदी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी में बदमाश बेखौफ होते नजर आ रहे है। यहीं कारण है कि अब बदमाश बिना किसी डर के वारदात को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी में बदमाश बेखौफ होते नजर आ रहे है। यहीं कारण है कि अब बदमाश बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है। रेवाड़ी के सेक्टर-4 में भारत फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घुसकर 4 नकाबपोश बदमाशों ने वहां मौजूद कर्मचारियों को पिस्तौल के दम पर बंधक बनाकर वहां से 11 लाख 31 हजार रुपये की नकदी लूट ली। कंपनी अधिकारी गोपाल कृष्ण और नेहरू सिंह की माने तो कुछ समय पहले इसी कंपनी में काम करने वाला जींद जिले का एक युवक ही इन वारदात को अंजाम दे रहा है।rewari lootआरोप है कि वो कंपनी के इस कार्यालय के अलावा दूसरे कार्यालयों में भी वारदात कर चुका है। इस मामले में डीएसपी सतपाल यादव का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंपनी के अधिकारियों को कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए दोबारा से निर्देश दिए जाएंगे। rewari loot 1गौरतलब है कि दो महीने पहले भी लुटेरे कंपनी के इसी कार्यालय से 16 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। अभी पुलिस उस घटना के आरोपियों का पता भी नहीं लगा पाई थी कि अब ये एक घटना और हो गई। देखना होगा कि अब पुलिस कितनी जल्दी और कब तक इस घटना का खुलासा कर पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *