खन्ना में आवारा पशुओं की वजह से हुआ हादसा, तीन वाहनों में टक्कर में तीन लोग गंभीर घायल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खन्ना से मलेरकोटला और राजस्थान जाने वाली रोड शुक्रवार सुबह तीन घंटे तक बंद रही। इस रोड पर लावारिस पशुओं की वजह…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खन्ना से मलेरकोटला और राजस्थान जाने वाली रोड शुक्रवार सुबह तीन घंटे तक बंद रही। इस रोड पर लावारिस पशुओं की वजह से हादसा हो गया । सड़क के बीच लावारिस पशुओं का झुंड था, जिन्हें बचाने के चक्कर में आमने सामने आ रहे ट्रालों की टक्कर हो गई और एक अन्य वाहन भी इनकी चपेट में आ गया।

तीनों वाहन खेतों में जा गिरे और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को मलेरकोटला और एक को लुधियाना में भर्ती कराया गया है जहां तीनों का इलाज चल रहा है। हादसे में एक पशु की भी मौत हो गई। जबकि वहां से दोपहिया वाहनों पर गुजर रहे करीब 10 लोग बाल-बाल बचे ।

Watch Video

https://youtu.be/eac9rBMVCcg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *