राजनाथ सिंह संसद में दे चुके हैं बयान: पिछले 5 साल से झुग्गी डालकर रह रहे रोहिंग्या मुसलमान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: संसद और देशभर में असम के 40 लाख लोगों के एनआरसी में नाम ना आने को लेकर बेशक बहस छिड़ी हो, और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: संसद और देशभर में असम के 40 लाख लोगों के एनआरसी में नाम ना आने को लेकर बेशक बहस छिड़ी हो, और बहस के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा राज्यों में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशियों के ऊपर कारवाई के लिए एडवाइजरी जारी करने का संसद में बयान दे चुके हैं, लेकिन फरीदाबाद में म्यांमार से आए रोहिंग्या मुसलमान बसे हुए हैं जो यहां पिछले 5 साल से लगातार झुग्गी डालकर रह रहे हैं।

गरीब परिवार रोहिंग्या मुसलमानों के ऐसे हैं जो अपनी गुजर-बसर कचरा बीन कर कर रहे हैं। इनके पास हाई कमिश्नर द्वारा जारी किए गए रिफ्यूजी कार्ड भी हैं। अब सवाल उठता है कि आखिर उनके पास मोबाइल नंबर किस कागजात पर जारी किए गए। इस मामले में एसीपी अमन यादव का कहना है कि पिछले काफी दिनों से रोहिंग्या मुसलमान फरीदाबाद में रह रहे हैं और उनकी समय-समय पर जांच भी की जाती है।

rahingya muslim

अभी तक किसी भी वारदात में इनके शामिल होने की कोई शिकायत नहीं मिली है। इनके पास में रिफ्यूजी कार्ड हैं । जिसके आधार पर यह यहां रह रहे हैं । मोबाइल फोन प्रयोग करने को लेकर उनका कहना है कि इस बात की जांच कराई जाएगी कि आखिर उनके पास में फोन नंबर किन कागजातों के आधार पर मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *