बयानबाजी के जाल में फंसे बैंस, सिमरजीत बैंस पर मानहानि का मामला दर्ज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की मुश्किले बढ़ती हुई नजर आ रही है | लगातार बैंस विवादों में फंसते…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की मुश्किले बढ़ती हुई नजर आ रही है | लगातार बैंस विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे है ताजा मामले की बात की जाए तो पंजाब के सेहत मंत्री ब्रह्म महिंद्रा की ओर से लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया गया है | पटियाला कोर्ट निधि सैनी की कोर्ट में सिमरनजीत सिंह बैंस ने इल्जाम लगाया था कि सेहत मंत्री  अपनी कंपनी की दवाइयां विभाग को बेच रहे हैं | जिसके चलते सेहत मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने पटियाला कोर्ट निधि सैनी की अदालत में मानहानि का केस दायर किया गया है |

सेहत मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने कहा कि सिमरजीत सिंह बैंस ने मेरे खिलाफ झूठा बयान दिया है | जिसके चलते मैंने मानहानि का केस दायर किया है साथ ही उन्होंने कहा कि बिना जांच के किसी पर इल्जाम लगाना सही नहीं है | वहीं जानकारी के अनुसार कोर्ट ने ब्रह्म महिंद्रा को अपने बयान दर्ज कराने के लिए 24 अगस्त का समय दिया है | फिलहाल देखना होगा कि मानहानि के केस के बाद सिमरजीत बैंस अब क्या कदम उठाते है | लेकिन ये कहना भी गलत नहीं होगा कि अपने बयानों के चलते सिमरजीत बैंस सुर्खिया बटोर तो लेते है लेकिन उनकी बयानबाजी उनके लिए ही मुश्किले खड़ी कर देती है |

Watch Video

https://youtu.be/DSbDHDFhdYU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *