ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कभी-कभी नशा इंसान पर इतना हावी हो जाता है कि उसे अच्छे और बुरे में फर्क ही समझ नहीं आता। कुछ ऐसा ही नजारा भिवानी की महताबदास ढाणी में सामने आया। यहां उम्र के अंतिम दौर में पहुंच चुके एक बुजुर्ग ने नशे के चलते काम वासना में बहकर अपनी जीवन संगिनी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। घटना 25 जुलाई की है, जबकि पुलिस को महिला का शव 27 जुलाई को उसके घर में ही एक बैड से बरामद हुआ था।
थाना शहर प्रभारी जय सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को महताबदास ढाणी में एक बुजुर्ग महिला का शव उसके मकान के बैड में होने की सूचना मिली थी। मामले में जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उन्होंने कई लोगों को जांच में शामिल किया। इस पर पता चला कि 23 जुलाई तक राजबाला ने दूध लिया था, लेकिन 24 जुलाई से रमेश दूध लेने लगा था। 24 जुलाई को ही रमेश ने अपनी बेटी को फोन कर उसकी मां के लापता होने की सूचना दी थी। इस पर उसका नाती भिवानी आया। घर पहुंचने पर उसे कुछ बदबू आई तो रमेश ने उसे बहलाकर सुला दिया।
जय सिंह ने बताया कि अगले दिन रमेश के नाती ने ज्यादा बदबू आने की बात कही और घर की तलाशी ली तो उसकी नानी का शव बैड में पड़ा हुआ मिला। थाना प्रभारी के अनुसार रमेश बहुत कामुक किस्म का इंसान था। रोजाना अपनी पत्नी को जिस्मानी हवन मिटाने के लिए परेशान किया करता था। उसी कारण से शराब के नशे में उसने अपने जीवन संगिनी को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने रमेश को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
