ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड और पंजाबी गायक मीका सिंह के घर पर लाखों की चोरी हो जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि मीका सिंह के मुबंई में स्थित घर में लाखों के गहने और कैश की चोरी हो गई है।
सूत्रों का कहना है कि इस मामले को पुलिस ने दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोपहर के समय इस वारदात को अंजाम दिया गया है और चोरों ने तीन लाख रूपए के गहने और नकदी पर अपना हाथ साफ किया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

