वेश्यावृति के आरोप में रद्द हुए पब और बार के लाइसेंस, कैबिनेट मंत्री ने लोगों के साथ निकाला कैंडल मार्च

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम में एमजी रोड पर खुले पब और बार पर कार्रवाई करते हुए सरकार ने 10 पब और 3 बार के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम में एमजी रोड पर खुले पब और बार पर कार्रवाई करते हुए सरकार ने 10 पब और 3 बार के लाइसेंस रद्द कर दिए है। पब और बार पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने के साथ वेश्यावृति को बढ़ावा देने के आरोप के चलते ये कार्रवाई की गई है। लोगों ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए पब और बार के खिलाफ कैंडल मार्च भी निकाला। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर भी लोगों के कैंडल मार्च में शामिल हुए।GURUGRAM CANDEL MARCHडीसी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि यदि भविष्य में भी कोई शिकायत मिली तो उस पर भी इसी प्रकार से कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि एमजी रोड पर लगातार लड़ाई-झगड़े के अलावा वेश्यावृति के मामले सामने आ रहे थे, जिसके चलते पुलिस और प्रशासन के लिए ये सिरदर्द बना हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि एमजी रोड की सोसायटी के लोगों का रात 8 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सरकार की इस कार्रवाई को एक बड़ी कार्रवाई कहा जा सकता है। गुरुग्राम में 205 पब और बार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *