मंदिर में गया परिवार तो चोरों ने कर दिया घर साफ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रायपुररानी के बडोना कला गांव में मंदिर में माथा टेकने गए परिवार का घर चोरों ने साफ कर दिया। गांव की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रायपुररानी के बडोना कला गांव में मंदिर में माथा टेकने गए परिवार का घर चोरों ने साफ कर दिया। गांव की रक्षा देवी ने बताय कि वो परिवार के सदस्यों के साथ गोगा माड़ी मंदिर में माथा टेकने गई थी। करीब आधे घंटे बाद जब घर वापस आए थे। मकान का दरवाजा टूटा हुआ मिला।CHORIउन्होंने बताया कि चोर घर में रखी नकदी और जेवर चुराकर ले गए है। रक्षा देवी ने बताया कि चोरों ने उनके घर की सभी अलमारियों को खंगाला। जांच अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सीन ऑफ क्राइम टीम से मौके का मुआयना कराया गया है। फिलहाल मामला दर्जकर लिया गया है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *