AAP की दिल्ली में बैठक रही बेनतीजा, सुखपाल खैरा गुट ने कहा, ‘अपने फैसले पर कायम हैं हम’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सुखपाल खैरा सहित पंजाब के सभी विधायकों को दिल्ली मीटिंग के लिए बुलाया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सुखपाल खैरा सहित पंजाब के सभी विधायकों को दिल्ली मीटिंग के लिए बुलाया था। जिसके बाद सुखपाल खैरा सहित पंजाब के सभी विधायक दिल्ली पहुंचे। ये  मीटिंग को मनीष सिसोदिया के आवास में हुई।

Sukhpal khaira

पर इस मीटिंग का कोई नतीजा नहीं निकला है। मीटिंग के दौरान सुखपाल खैरा के साथ खड़े विधायकों का कहना है कि वो अपने फैसले पर कायम है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि वो हरपाल चीमा को नेता विपक्ष नहीं मानेंगे। जिसके बाद कहा जा सकता है कि पंजाब के विधायको के साथ की गई मीटिंग बेनतीजा साबित हुई।

tweet

वहीं दूसरी तरफ मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि उन्होने पंजाब के सभी विधायकों के साथ मीटिंग की और उनको समझाया कि आम आदमी पार्टी गरीब और दलितों के हक की आवाज उठाने के लिए बनाई है। इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि हरपाल चीमा को नेता विपक्ष बनाकर दलित समाज को समान और उनको हक दिया है।

sukhpal singh khaira

जिस कारण अब विधानसभा में दलितों की भी आवाज बुलंद होगी। गौरतलब है कि इस मीटिंग के दौरान सुखपाल खैरा ने मनी, सिसोदिया के साथ मुलाकात की और साथ ही उनको 2 अगस्त में होने वाले कन्वेशन में भी न्यौता दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *