ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गोलगप्पे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। कहा ये भी जाता है कि लड़कियों का ये फेवरेट फास्ट फूड होता है। हर किसी को अपने मनपसंद पानी के साथ गोलगप्पों को खाना काफी पसंद होता है। अगर गोलगप्पों पर बैन लगा जाए। तो क्या होगा उन लोगों का जो गोलगप्पों के दीवाने है। बता दें कि गुजरात के बडोदरा में महानगर पालिका ने गोलगप्पों पर पाबंदी लगा दी है।
नगरपालिका कहना है कि गोलगप्पे बनाने वाले साफ सफाई का ध्यान नहीं रखते है जिस कारण इसके पानी के कारण कई तरह की बीमारियां फैल रही है और लोग बीमार हो रहे है। इसी कारण स्वास्थ्य विभाग ने गोलगप्पों के व्यापार को बंद कर दिया है। कहा ये भी जा रहा है जब तक स्थिति पर काबू नहीं पा लिया जाता तब तक इस पर पाबंदी लगी रहेंगी।
गौरतलब है कि वडोदरा में इस पर गोलगप्पे बेचने वालों को नोटिस भी भेज दिया है | इस पर ये भी कहा गया है कि जब तक पानी के साथ फैलने वाली बीमारियों पर काबू नहीं पाया गया तब तक गोलगप्पों के व्यापारियों पर पाबंदी लगी रहेंगी।


