ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी की हाईकमान ने सुखपाल नेता को विपक्ष नेता के पद से हटा कर उनकी जगह हरपाल चीमा को नेता विपक्ष बनाया गया जिस कारण पार्टी में घमासान चल रहा है। सुखपाल खैरा को विपक्ष नेता के पद से हटाए जाने के बाद कई लोग पार्टी के खिलाफ रोष भी प्रगट कर रहे है। सूत्रों का कहना है कि सियासत में बैठे आप पंजाब के बड़े समर्थक मनमोहन धालीवाल ने भी पार्टी छोड़ दी है।

खैरा को विरोधी नेता हटाए जाने के बाद America में कारोबारी और पंजाबी भाईचारे में सम्मानित शख्सियत मनमोहन धालीवाल ने अपने साथियों सहित आप पार्टी को अलविदा कह दिया है। सुखपाल खैरा को विपक्ष नेता के पद से हटाए जाने पर उनका कहना है कि सुखपाल खैरा जैसे ईमानदार नेता के साथ पार्टी ने जिस तरह का व्यवहार किया है ये बहुत ही ज्यादा निंदनीय है।
साथ ही उन्होने ये भी कहा कि इस खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ सकता है। इसके अलावा उन्होने ये भी कहा कि सुखपाल खैरा के कारण ही वो पार्टी में बने हुए थे पर उनके साथ हो जाने के बाद उन्होने पार्टी को छोड़ दिया है।
दिल्ली हाइकमान को लेकर कहा कि उनको पंजाब में हो रही सियासत के बारें में बिल्कूल भी समझ नहीं है। गौरतलब है कि बता दें कि धालीवाल ने 2018 के चुनाव के समय सबसे बड़ा फंड इक्कठा कर के पंजाब भेजा था। कहा जा रहा है कि इससे आप पार्टी का वजुद विदेश में आलोप हो सकता है।


