ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आपसी रंजिश के चलते पलवल के मांदकौल गांव में कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को सड़क किनारे खेत में फेंककर फरार हो गए। पुलिस अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी ने गांव मांदकौल निवासी 25 वर्षीय गौरव की किसी ने हत्या कर दी है और शव सड़क किनारे खेत में पड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौक पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की। मृतक के परिजनों ने बताया कि गौरव की गांव के ही मोहित के साथ किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। उसी के चलते मोहित ने अपने साथियों जगबीर, ललित, जगदीश, सुखदेव और वासुदेव के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
रंजिश के चलते युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आपसी रंजिश के चलते पलवल के मांदकौल गांव में कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। हत्या के…
