महिला सरपंच ने पति के साथ मिलकर किया लाखों का गबन !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपने पति के साथ मिलकर ग्राम सचिव के फर्जी साइन कर 56 लाख रुपये के पंचायती फंड का गबन करने के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपने पति के साथ मिलकर ग्राम सचिव के फर्जी साइन कर 56 लाख रुपये के पंचायती फंड का गबन करने के आरोप में पुलिस ने यमुनानगर के साबापुर गांव की महिला सरपंच और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।ynrग्राम पंचायत के कार्यकारी अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि साबापुर गांव की महिला सरपंच और उसके पति ने गांव के विकास कार्यों के नाम पर पैसे निकलवाकर लाखों रुपये का गबन किया है। उन्होंने बताया कि जब ग्राम सचिव महेंद्र सरपंच से विकास कार्यों का रिकार्ड लेने गया तो सरपंच ने उसे रिकार्ड नहीं दिया। उस समय इस बात का खुलासा हुआ कि उन्होंने ग्राम सचिव के फर्जी हस्ताक्षर कर ये गबन किया है, जबकि इस प्रकार का कोई भी काम गांव में नहीं हुआ था। इसी के चलते उन्होंने सरपंच निशा देवी और उसके पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।ynr 2बीडीपीओ की ओर से दर्ज कराए गए मामले के बाद महिला सरपंच निशा देवी ने निराधार बताते हुए कहा कि ग्राम सचिव महेंद्र सिंह ने खुद ये गबन किया है और इसका आरोप वो उस पर लगा रहे है। निशा देवी ने बताया कि उन्होंने गांव में पूरे विकास कार्य करवाएंगे और वो हर जांच के लिए तैयार है।ynr 1इस पूरे मामले पर डीएसपी देसराज ने बताया कि बीडीपीओ दिनेश शर्मा की शिकायत पर साबापुर गांव की महिला सरपंच निशा देवी और उसके पति पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। देखने वाली बात ये होगी कि जांच के बाद मामले की क्या सच्चाई निकलकर सामने आएगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *