सांपला ने गडकरी और पीयूष गोयल से की मुलाकात, चर्चा के बाद ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल खत्म

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूरे देश भर में 20 जुलाई से जारी ट्रांसपोर्टर की हड़ताल खत्म हो गई है । ट्रांसपोर्टर्स ने नितिन गडकरी से चर्चा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूरे देश भर में 20 जुलाई से जारी ट्रांसपोर्टर की हड़ताल खत्म हो गई है । ट्रांसपोर्टर्स ने नितिन गडकरी से चर्चा के बाद हड़ताल वापस ले ली है। यह जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से दी। उन्होंने बैठक की तस्वीर भी शेयर की है। इससे पहले रविवार को देशभर के ट्रांसपोर्टर्स अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री विजय सांपला मिले थे। इसके बाद विजय सांपला ने ट्रांसपोर्टर्स साथ लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की।

बताया जा रहा है कि चर्चा के दौरान डीजल को छोड़कर बाकी मांगो के लिए गडकरी के नैतिक समर्थन के बाद प्रदेश के ट्रांसपोर्टर ने हड़ताल खत्म की। आपको बता दें कि बता दें कि देश भर में पिछले आठ दिन की ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से अर्थव्यवस्था को अब तक 50,000 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। उद्योग संगठन एसोचैम ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के कारण आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने से पहले ही कई जल्दी खराब होने वाले उत्पादों के दाम बढ़ गए हैं।

वहीं हड़ताल से देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई और अब तक लगभग 50,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम ने भी बयान जारी कर कहा कि हड़ताल से ऑटोमोबाइल सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कंपनियां अभूतपूर्व संकट का सामना कर रही हैं |

Watch Video

https://youtu.be/S8zCgH2YNL4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *