नशा पड़ा दोस्ती पर भारी, मरने के लिए छोड़ कर भागे जिगरी दोस्त

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण नौजवानों की आए दिन मौत हो जाने का मामले सामने आ रहे है जिस कारण पंजाब सरकार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण नौजवानों की आए दिन मौत हो जाने का मामले सामने आ रहे है जिस कारण पंजाब सरकार सवालिया निशान उठ रहे है कि आखिर वो क्या कर रही है। ऩशे के कारण नौजवान मर रहे है पर पंजाब सरकार का कहना है कि पंजाब में नशे की सप्लाई बंद हो गई है। गौरतलब है कि नशे के आदी हो चुके लोग एक दूसरे के भी सगे नहीं होते। उनका मतलब बस नशे तक ही सीमित होता है। ऐसा ही मामला दीनानगर से सामने आया है जहां पर एक युवक की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई है।

मिली जानकारी अनुसार वो अपने दोस्तों के साथ नशा कर रहा था और उसके दोस्तों ने ही उसको नशे का टीका लगाया था जिसके बाद युवक की मौत हो गई। युवक के साथ मौजूद दोस्तों ने उसकी लाश को ग्न्ने के खेत में फेंक दी। जब कुछ लोगों ने गन्ने के खेत में युवक की लाश को देखी तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला है कि युवक अपने गांव अवांखा से पिछले छह दिनों से लापता था जिस कारण परिवारवाले उसकी तलाश कर रहे थे। काफी दिनों से लाश गन्ने के खेत में पड़ी होने के कारण सड़ गई थी।

ludhiana drugs

परिजनों का कहना है कि मृतक का दोस्त उसको अपने साथ भाई के घर लेकर गया था। पर वो इसके बाद वो दो दिनों से घर नहीं आया था। जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मामले की जांच करते हुए लाश को बरामद की। साथ ही मृतक के दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए युवक ने बताया कि उन्होने सभी ने ही नशा का टीका लगाया था पर  प्रवेश की टीका लगाने के बाद हालात इतनी बिगड़ गई जिस कारण उसकी मौत हो गई।

gurdaspur drugs

इस मामले के बाद सभी इतना डर गए कि दो दिन तक प्रवेश की लाश को वो कार में ही घुमते रहे फिर एक दिन उन्होने उसकी लाश को गन्ने के खेत में फेंक दी। फिलहाल पुलिल से ने सभी बयानों को दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। खैर ऐसा पहला मामला नहीं है जब नशे के कारण किसी युवक की मौत हो गई हो। पर ऐसा पहला मामला  है जिसमें एक साथ नशा कर रहे दोस्तों ने ही  अपने दोस्त को बचाने की जगह उसकी लाश को खेत में सड़ने के लिए फेंक दी। सरकार को नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *