कंवर संधु ने आप पार्टी प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी में विपक्ष के नेता पद से सुखपाल खैहरा की छुट्टी होने के बाद राजनीतिक संकट पैदा हो गया है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी में विपक्ष के नेता पद से सुखपाल खैहरा की छुट्टी होने के बाद राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। अब ‘आप‘ के पंजाब प्रवक्ता कंवर संधु ने भी अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।

इस बात की जानकारी उन्होंने टवीट करके दी है। पिछले कुछ समय से खैहरा और डॉ. बलवीर सिंह के बीच मतभेद उजागर होने लगे थे।

kunwer sandhu

पार्टी के विस्तार और संगठन में फेरबदल को लेकर लिए गए फैसलों से खैहरा नाखुश थे। हालात यहां तक पहुंच गए है कि खैहरा ने डॉ. बलवीर सिंह पर मनमानी के आरोप लगाने शुरू कर दिए जिससे पार्टी की किरकिरी हो रही थी। यह मामला पार्टी आलाकमान के नोटिस में आया। आप पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है।

kunwer sandhu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *