पद यात्रा निकालकर मांगा रकबर के लिए इंसाफ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दुधारू गाय लाते समय पीट-पीटकर की गई रकबर की हत्या का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। रकबर के परिवार को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दुधारू गाय लाते समय पीट-पीटकर की गई रकबर की हत्या का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। रकबर के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए मेवात जिले के युवाओं ने पद यात्रा निकाली। इस दौरान युवाओं ने रामगढ़ के विधायक ज्ञानदेव आहूजा समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फिरोजपुर झिरका से राजस्थान बॉर्डर तक पैदल मार्च निकाला। करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय कर ये मार्च रकबर के गांव पहुंचा। PROTEST FOR RAKBER 1मेवात कारवां के अध्यक्ष अशफाक आलम और यूथ कांग्रेस के नेता आरिफ के नेतृत्व में निकाली गई इस पद यात्रा में युवाओं ने हाथों पर बैनर व तख्ती लेकर रकबर हत्याकांड के आरोपियों  को सख्त सजा व बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पद यात्रा में शामिल युवाओं ने रामगढ के विधायक ज्ञानदेव आहूजा और नवल किशोर पर एफआईआर दर्जकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई। पैदल मार्च का नेतृत्व कर रहे युवा नेता आरिफ ठेकेदार ने कहा कि गाय के नाम पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उन्मादी हिंसा में नाजायज लोगों को मारा जा रहा है। जो समाज और देशहित में ठीक नहीं है।PROTEST FOR RAKBERउन्होंने कहा कि कुछ तथाकथित गोरक्षक गाय के नाम पर लोगों की जान ले रहे हैं। ऐसे लोगों को सरकारों को पूरा संरक्षण प्राप्त है। भीड़तंत्र द्वारा हो रही हिंसाओं पर सरकारों को सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों को ध्यान करना होगा। नहीं तो आने वाले समय में देश के हालात बिगड़ जाएंगें। उन्होंने बताया कि रकबर को न्याय दिलाने के लिए शहर के अंबेडकर चौक से निकाला गया पैदल मार्च रावली-दोहा होते हुए राजस्थान बॉर्डर पर पहुंचा। यहां युवाओं द्वारा रकबर मामले पर सो रही राजस्थान सरकार के कानों तक आवाज पहुंचाने के लिए विरोध दर्ज करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *